Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन
  • राष्ट्रीय

भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। सोराबजी को कोरोना संक्रमण था या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया है। बता दें कि सोली सोराबजी का पूरा नाम सोली जहांगीर सोराबजी था।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ वकील, पूर्व अटॉर्नी जनरल और पद्म विभूषण सोली सोराबजी का निधन आज सुबह हुआ है। वह 1989 से 90 और फिर 1998 से 2004 तक देश के अटॉर्नी जनरल थे। सोली सोराबजी का जन्म 1930 में बॉम्बे में हुआ था। वह 1953 से बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। 1971 में सोली सोराबजी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर काउंसिल बन गए। वह दो बार भारत के अटॉर्नी जनरल रहे। पहली बार 1989 से 90 और दूसरी बार 1998 से 2004 तक वह अटॉर्नी जनरल रहे।
सोली सोराबजी की पहचान देश के बड़े मानवाधिकार वकील में होती है। यूनाइटेड नेशन ने 1997 में उन्हें नाइजरिया में विशेष दूत बनाकर भेजा था, ताकि वहां के मानवाधिकार के हालत के बारे में पता चल सके। इसके बाद, वह 1998 से 2004 तक मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर हृ- सब कमीशन के सदस्य और बाद में अध्यक्ष बने।
सोली सोराबजी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बड़े पक्षधर रहे थे। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कई ऐतिहासिक मामलों में प्रेस की स्वतंत्रता का बचाव किया है और प्रकाशनों पर सेंसरशिप आदेशों और प्रतिबंधों को रद्द करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मार्च 2002 में उन्हें दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों के लिए कोरोना वैक्सीनशन को हो अलग सेंटर की व्यवस्था 
Next: UTET 2020 का परीक्षाफल जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.