Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग, कांग्रेस की नीतियों से था नाराज
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग, कांग्रेस की नीतियों से था नाराज

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
default featured image

कोटा (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी राजस्थान में उनकी यात्रा चल रही है। इस दौरान एक युवक ने कोटा में खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने अपनी जान पर खेलकर खाकी वर्दी उतारकर उसकी जान बचाई। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस की नीतियों को लेकर नाराज चल रहा था।
वहीं इससे पहले कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति देखी गई जहां एक बार कुछ लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोडक़र एकदम उनके पास पहुंच गए। माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल वर्तमान में कोटा से विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में गिने जाते हैं।
वहीं यात्रा के कार्यक्रम की बात करें तो गुरुवार को अपने चौथे दिन यात्रा एक साथ 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 11 बजे बाद भडाना में खत्म होगी। वहीं बूंदी में यात्रा का दो दिन नाइट स्टे होगा और कल यात्रा अवकाश पर रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा के कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर राजीव गांधी नगर में राहुल गांधी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे इसी दौरान मंच के नजदीक एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। वहीं युवक ने आत्मदाह के प्रयास के बाद कहा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं और इनका परिवार हिंदू का विरोधी है।
हालांकि घटना के बाद राहुल मंच की तरफ नहीं जा सके। वहीं पुलिस ने तुरंत आग को बुझाया और युवक को हिरासत में लेकर एंबुलेंस से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। युवक ने तीन जोड़ी कपड़े पहन रखे थे। बताया जा रहा है कि युवक बीजेपी समर्थक था।
इस बीच यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कोटा में कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य होज्लव यू। वहीं कोटा में राजीव गांधी की स्टैच्यू के पास एक युवक ने सुसाइड का भी प्रयास किया हालांकि, लोगों ने उसे समय रहते बचा लिया।
इससे पहले तीसरे दिन की यात्रा के दौरान कोटा में राहुल गांधी ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था जहां राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा टीवी चैनल सिर्फ ओम बिरला को दिखाता है, वह किसानों और मजदूरों को नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा टीवी को 24 घंटे ओम बिरला का ही चेहरा दिखाई देता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी पर यात्री का बैग चोरी कर ले जाता चोर हुआ कैमरे में कैद
Next: रैगिंग रोकने के लिए असम के संस्थानों में फ्रेशर्स को अलग हॉस्टल की सुविधा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.