Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भानियावाला स्थित स्कूल के दफ्तर में लगी आग, सामान जलकर राख
  • देहरादून

भानियावाला स्थित स्कूल के दफ्तर में लगी आग, सामान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
default featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  भानियावाला हरिद्वार रोड स्थित श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल के कार्यालय में गुरुवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दफ्तर में आग लगते ही स्कूल परिसर के सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कार्यालय को चपेट में लिया, जिसके चलते कार्यालय में रखे कीमती सामान, दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुई। स्कूल के कार्यालय से सुरक्षाकर्मी ने धुआं उठता देखा तो फौरन इसकी सूचना लालतप्पड़ फायर स्टेशन को दी। करीब दस मिनट में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बीच कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन, सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि यह आग तड़के लगी। स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन के समय यह हादसा होता तो स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती थी। वहीं, आग लगने के दौरान कार्यालय से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी अफरातफरी जैसा माहौल नजर आया। दमकल विभाग की शुरूआती जांच में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच में जुटी हुई है। एसजीआरआर भानियावाला के प्रधानाचार्य पंकज भट्ट के मुताबिक आग की वजह से लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ मेला टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रेस्टोरेंट्स और ढाबे हटाए
Next: कोर्ट में तारीख पर आया था, स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.