Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भालू के हमले में व्यक्ति की मौत
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खोजबीन कर गुरुवार को युवक का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार गत बुधवार को रैथल गांव का अजय राणा जंगल में बकरी चुगाने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरुवार सुबह परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम में जंगल में सर्च अभियान चलाकर पास की एक गुफा से उसका शव बरामद किया। वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि बकरी पालक अजय राणा की भालू के हमले में मौत हुई है। अजय राणा के शरीर पर जगह-जगह भालू के पंजे के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को नियमनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीषण गर्मी के चलते बुखार, उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं बच्चे
Next: चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.