Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालू के हमले में घायल महिला के उपचार का खर्चा उठाएगी सरकार: डा.धन सिंह
  • पौड़ी

भालू के हमले में घायल महिला के उपचार का खर्चा उठाएगी सरकार: डा.धन सिंह

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

पौड़ी। जिले की चाकीसैण तहसील के ग्राम पंचायत चौंरा में भालू के हमले में घायल महिला के उपचार का खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत शनिवार को घायल महिला के घर पहुंचे। कहा कि महिला के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। साथ ही उनके एक बेटे को रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा।
चाकीसैण तहसील की ग्राम पंचायत चौंरा निवासी सोबती देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी वीरेंद्र सिंह को बीती 16 नवंबर को भालू ने हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया था। ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी चाकीसैंण में उपचार के बाद घायल महिला को एम्स ‌ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। जहां घायल महिला का उपचार चल रहा है। महिला के गरीब परिवार से होने के चलते उपचार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने भालू के हमले में घायल सोबती देवी के उपचार किए जाने का लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है। शनिवार देर शाम प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत घायल महिला के घर चौंरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने घायल महिला की सास बीरा देवी व परिजनों से मुलाकात की। घायल महिला की सास ने स्वास्थ्य मंत्री से उपचार में सहयोग की अपील की। साथ ही एक नाती को रोजगार दिए जाने की भी मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार घायल महिला के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी। साथ ही घायल के एक बेटे को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि वन विभाग को मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यून किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी। वहीं वन विभाग ने अभी तक महिला के उपचार को 15 हजार की धनराशि का अग्रिम भुगतान किया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह पंवार ने सरकार के कदम की सराहना की है। साथ ही क्षेत्र को गुलदार, भालू सहित अन्य वन्य जीवों के आतंक से मुक्त किए जाने की मांग भी की है। इस अवसर पर घायल महिला के भाई व ग्राम प्रधान कोकली जीत सिंह, देवर रविंद्र सिंह, ग्रामीण दरवान सिंह, घायल महिला के बेटे संदीप, प्रदीप व कुलदीप मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता पिता की खोज को बच्चों ने लगाई सीएम से गुहार
Next: वाहन चालक महासंघ ने दी 22 नवंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.