Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भालू के हमले में दो नेपाली मजदूर घायल
  • टिहरी

भालू के हमले में दो नेपाली मजदूर घायल

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
default featured image

नई टिहरी। बूढ़ाकेदार क्षेत्र के विशन गांव से मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल मजदूरों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बेलेश्वर में भर्ती करवाया गया है,जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नेपाली मजदूर प्रकाश बोरा तथा दुर्गा मगर विशन गांव से बोल्या देवता के मंदिर में सामान ले जा रहे थे, कि डोल चैकी तोके के पास झाड़ियों में छिपे भालू ने नेपाली मजदूरों पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में दोनों मजदूर घायल हो गये। दोनों मजदूरों के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू भाग चुका था। ग्रामीण दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलेश्वर चमियाला ले गये। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा दोनों मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। सीएचसी के डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि भालू के हमले में मजदूरों के हाथों में जख्म हो गये हैं। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार क्षेत्र में भालू को देखा गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। उधर रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि भालू के हमले की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम को रवाना किया गया है। जरूरत पड़ने पर भालू को पकड़ने के लिये पिंजरा भी लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां आरोपी, पिता विदेश में लापता, रो-रो कर बच्चे लगा रहे सरकार से गुहार
Next: भारत बॉन्ड ईटीएफ का चौथा चरण दिसंबर में शुरू होने की संभावना

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.