Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाकियू के साथ तहसील में धरने पर बैठे किसान
  • हरिद्वार

भाकियू के साथ तहसील में धरने पर बैठे किसान

RNS INDIA NEWS 21/03/2023
rns featured image new

रुड़की। किसानों की समस्या को लेकर भाकियू पटेल व रोड गुट के कार्यकर्ताओं ने एकसाथ प्रदर्शन किया और फिर तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने उनके संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से बात की। वार्ता में ज्यादातर मांगों पर दोनो पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद किसानो ने धरना समाप्त कर दिया। भारतीय किसान यूनियन ने किसानो की समस्याओं को लेकर 21 मार्च में तहसील मुख्यालय पर आंदोलन का नोटिस दिया था। मंगलवार को भाकियू (पटेल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कीरत सिंह व भाकियू (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह के साथ किसान चीनी मिल गेट पर इकट्ठा हुए और वहां से पैदल जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारे लगाकर शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि किसान का शोषण हो रहा है। उनकी चिंता न सरकार को है न प्रशासन को। इसके बाद एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने उनके प्रतिनिधिमंडल से अपने कार्यालय में वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, आपूर्ति, उर्जा निगम, पशुपालन, उद्यान, चकबंदी, गन्ना, शिक्षा, नलकूप, जल निगम, सहकारिता, कृषि तथा कई दूसरे विभागों से संबंधित किसानो की 12 मांग एसडीएम के सामने रखी। एसडीएम ने इनमें से कुछ पर तत्काल कार्रवाई शुरू करने और बाकी शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर चार घंटे बाद किसानो ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरने में महंत अमनदीप, विकास, रजनीश, घनश्याम, जसवीर सिंह, जावेद, मांगेराम, अमर सिंह, विजयपाल, बालचंद, राकेश, राजेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेश शर्मा, अंकित राठी, पवन सिंह, अंकुर चौधरी, सुबोध, समर सिंह, वरुण कुमार, सिद्धार्थ, असलम, भूपेंद्र, प्रमोद प्रधान, शाहनवाज, शहजाद, रजत शर्मा, इस्लाम, रईस, बलविंदर सिंह सोमेंद्र चौधरी, बिजेंद्र सिंह, आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निराश्रित महिलाएं सीख रही कढ़ाई-बुनाई
Next: पेपर लीक में इनामी भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.