Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा प्रदेश मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत 235 मंडलों में प्रशिक्षण पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा प्रदेश मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत 235 मंडलों में प्रशिक्षण पूरा

RNS INDIA NEWS 14/11/2020
rns featured image new

शेष 17 मंडलों में नवम्बर के अंतिम सप्ताह में होगा प्रशिक्षण

देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत प्रदेश के 252 में से 235 मंडलों में प्रशिक्षण पूरा हो गया है जबकि शेष 17 मंडलों में नवंबर माह के अंत में प्रशिक्षण कार्य संपन्न किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग जो पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर आयोजित किए गए हैं में प्रथम दो चरण में 252 में से कार्य 235 में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है ।शेष 17 मंडलों में प्रशिक्षण की योजना बना ली गई है। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी ज्योति गैरोला ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग जो 28 अक्टूबर को प्रारम्भ हुए थे और जिनका प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने हरिद्वार व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में उद्घाटन किया था के पहले चरण में 4 नवम्बर तक और दूसरे चरण में 6 से 12 नवम्बर तक प्रशिक्षण दिए गए। इस प्रकार कुल 235 मंडलों में प्रशिक्षण कार्य सफलता से सम्पन्न हो चुका है।अब शेष 17 मंडलों में नवम्बर के अंतिम सप्ताह में प्रशिक्षण देने की योजना बना ली गई है। जिससे प्रदेश के सभी 252 मंडलों में प्रशिक्षण पूरा सके। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशिक्षण वर्ग है।कि इन वर्गों में 512 ट्रेनर ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि इन वर्गों में 512 ट्रेनरों ने कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, दायित्व धारी व वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शामिल थे। प्रशिक्षण में नए व पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, विचारधारा, इतिहास, राज्य सरकार की उपलब्धियों, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण वर्गों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ भाजपा में ही सम्भव है। अन्य दल तो इस बारे में सोच भी नहीं सकते।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्र सरकार का दीपावली पर उत्तराखण्ड को तोहफा
Next: पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित, नोटिस जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.