Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा में शामिल होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन
  • राष्ट्रीय

भाजपा में शामिल होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

21 फरवरी को लेंगे पार्टी की सदस्यता

नई दिल्ली ,18 फरवरी (आरएनएस)। भारत में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे 21 फरवरी से केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में आयोजित होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।
भाजपा ने कहा कि मेट्रो मैन ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की विजय यात्रा शुरू होने के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। श्रीधरन ऐसे समय पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं जब इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से भाजपा यहां विजय यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह रथ यात्रा 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होगी और मार्च के पहले हफ्ते के आसपास तिरुवनंतपुरम में खत्म होगी।
श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के बाद भारतीय इंजीनियर को भारत के मेट्रो मैन का सम्मान हासिल हुआ था। 88 साल के इंजीनियर ने डीएमआरसी की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी मामलों को हल किया। उन्होंने बजट के अंदर और समय से पहले ही इस परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीधरन का जन्म 12 जून, 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। उन्होंने भारत की कुछ सबसे सफल रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कोंकण रेलवे के सफल निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। यह आजादी के बाद भारत के पश्चिमी तट को जोडऩे वाली सबसे बड़ी रेल परियोजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों का आंदोलन, कई जगह रोकी गई कई ट्रेनें
Next: आतंक के साए से बाहर निकल रहा कश्मीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.