Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाई के बाल कटाने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई ऐसी गन्दी हरकत
  • देहरादून

भाई के बाल कटाने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई ऐसी गन्दी हरकत

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

सैलून संचालक समेत उसके 4 भाइयों पर मारपीट और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखड की राजधानी देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सैलून संचालक ने भाई के बाल कटाने के लिए गई दस वर्षीय बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। एक महीने के बाद बच्ची ने इस घटना का खुलासा किया। आरोपियों ने इसकी शिकायत और विरोध करने पर पीडि़त परिवार के साथ मारपीट भी की। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सैलून संचालक समेत उसके चार भाइयों पर मारपीट और पॉक्सो ऐक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि फरवरी में क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी दस साल की बेटी और उसके भाई को मोहल्ले में ही स्थित सैलून में बाल कटाने के लिए भेजा था।
आरोप है कि दुकान में सैलून संचालक ने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकली बच्ची भाई संग घर लौट आई। बच्ची ने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। 10 मार्च को दोबारा से परिजनों ने बच्ची को भाई के बाल कटवाने के लिए सैलून में जाने को कहा। इतना कहते ही बच्ची ने जाने से इनकार कर दिया और वह गुमसुम हो गई। इससे परिजनों को शक हुआ और बच्ची से जानकारी ली। बच्ची ने सिलसिलेवार पूरी घटना बयां कर दी।
इस पर बच्ची के पिता और अन्य लोग सैलून की दुकान में पहुंचे और घटना को लेकर विरोध किया। आरोप है कि सैलून संचालक और उसके चार भाइयों ने पीडि़त परिवार पर हमला कर दिया। इसकी सूचना पटेलनगर पुलिस को दी गई जिस पर आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज राजीव ने बताया कि प्रकरण में आरोपी और अन्य चार के खिलाफ मारपीट और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी फरार चल रहे हैं।

सैलून में पहले भी हुई थी घटना: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले नया गांव क्षेत्र में एक सैलून में भाई-बहन बाल कटाने को पहुंचे थे जहां सैलून संचालक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। लोगों के विरोध करने पर पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण को मंडल की बजाय स्थाई राजधानी घोषित करे प्रदेश सरकार: आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी
Next: विकास प्राधिकरण परीक्षण कमेटी अध्यक्ष का दायित्व बंशीधर भगत को

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.