Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भगवान कार्तिक स्वामी 25 अप्रैल को करेंगे कुंभ स्नान
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

भगवान कार्तिक स्वामी 25 अप्रैल को करेंगे कुंभ स्नान

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी की अध्यक्षता में कनकचौरी में संपंन हुई। इस मौके पर भगवान कार्तिक स्वामी के कुम्भ स्नान व जून माह में होने वाले महायज्ञ व पुराणवाचन की तिथि घोषित की गई। सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को भगवान कार्तिक स्वामी हरिद्वार में 12 वर्षों बाद आयोजित कुम्भ में स्नान करेंगे। साथ ही 26 अप्रैल को भगवान कार्तिक स्वामी की वापसी होगी। भगवान कार्तिक स्वामी की हरिद्वार कुम्भ स्नान के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को जिम्मेदारियां भी दे दी गई हैं। निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल को क्रौच पर्वत तीर्थ में विद्वान आचार्यों द्वारा पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं संपंन कराएंगे। जबकि कुम्भ स्नान में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु क्रौच पर्वत पहुंचेगे। 23 अप्रैल को विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान कार्तिक स्वामी की कुम्भ यात्रा कार्तिक स्वामी तीर्थ से रवाना होकर कनकचौरी पहुंचेगी। भगवान की मूर्तियां रथ में विराजमान होकर हरिद्वार के लिए रवाना होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि भगवान कार्तिक स्वामी की कुम्भ यात्रा कनकचौरी, घिमतोली, खडपतियाखाल, चोपता, दुर्गाधार, मयकोटी, सतेराखाल, रुद्रप्रयाग, धारी देवी यात्रा पड़ावों पर श्रदालुओं को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए श्रीनगर पहुंचेगी। 24 अप्रैल को श्रीनगर से रवाना होकर रधुनाथ मन्दिर देवप्रयाग में दर्शन के बाद द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए हरिद्वार पहुंचेगी। 25 अप्रैल को हरिद्वार में कुम्भ स्नान करने के बाद रात्रि प्रवास हरिद्वार में होगा। 26 अप्रैल को हरिद्वार से रवाना होकर रात्रि प्रवास अगस्तयमुनि में किया जाएगा। 27 अप्रैल से 1 जून तक भगवान कार्तिक स्वामी का प्रवास अगस्तयमुनि में रहेगा। 2 जून से 4 जून तक भगवान कार्तिक स्वामी विभिन्न गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीष देगे। 5 जून को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर 11 दिवसीय महाशिवपुराण वाचन व महायज्ञ का श्रीगणेश होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 जून से शुरू होने वाले महायज्ञ व महशिवपुराण वाचन में 14 जून को भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कुम्भ स्नान व महायज्ञ में प्रदेश सरकार द्वारा गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, सह सचिव रघुवीर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत, अर्जुन सिंह नेगी, सुदर्शन राणा, नन्दुपुरी, वासुदेव थपलियाल, सुधीर नौटियाल, डी एस बर्तवाल, रमेश नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, जगमोहन करासी, दीपक नेगी, क्षेपस मीना देवी, विजया देवी, दाताराम काण्डपाल, हेमा देवी, सूरजी देवी, मंजू देवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिन दहाड़े लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Next: श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.