Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू
  • रुद्रप्रयाग

भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई है। गुरुवार को भगवान की विग्रह डोली गर्भगृह से सभामंडप में विराजमान हुई। जबकि यहां स्थानीय लोगों ने छावड़ी लगाकर भगवान को नए अनाज का भोग लगाया। 20 मई को भगवान मद्महेश्वर के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गुरुवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की प्रक्रिया को लेकर केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने पूजा-अर्चना संपंन की। हवन यज्ञ के बाद उन्होंने भगवान मद्महेश्वर की विग्रह डोली को सभा मंडप में विराजमान किया। स्थानीय डगवाड़ी गांव के लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर को छावड़ी के रूप में नए अनाज का भोग लगाया। नए अनाज का भोग भगवान को अर्पित किया। साथ ही न्याय के देवता भगवान मद्महेश्वर की देवडोली पर फूलों की वर्षा की। शुक्रवार को भी भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के सभामंडप में ही दर्शनार्थ विराजमान रहेगी। जबकि 18 मई को डोली ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। पहले दिन डोली रांसी, 19 को डोली गौंडार और 20 को डोली मद्महेश्वर पहुंचेगी जहां 20 मई को शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11.15 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियों पूरी कर दी गई है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने देवडोली यात्रा के लिए आदेश जारी किए हैं ताकि देव डोली यात्रा का संचालन समुचित ढ़ग से हो सके। अपने संदेश में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सभी श्रद्धालुओ को शुकामनाएं दी है। इस मौके पर मद्महेश्वर के पुजारी टी गंगाधर लिंग, देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी मनीश तिवारी, पुजारी बागेश लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, दीपक पंवार, दफेदार विदेश शैव, मुकुंदी पंवार, सूरज नेगी सहित पंचगौंडारी, उनियारा, रांसी के हक-हकूकधारी तीर्थपुरोहित एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बस स्टेशन के पास लड़के ने की लड़की की पिटाई, लगा जाम
Next: सीएचसी में फैली अव्यवस्थाओं पर सीएमएस से मिला शिष्टमंडल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.