Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में रोष
  • देहरादून

भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में रोष

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
default featured image

विकासनगर। जौनसार बावर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन कालसी ब्लॉक की बैठक में राशन भाड़ा नहीं मिलने से रोष व्याप्त है। राशन विक्रेताओं ने जल्द लंबित भाड़ा भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को हरिपुर एक होटल में आयोजित बैठक में राशन विक्रेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। संगठन के कालसी ब्लॉक अध्यक्ष बीएस तोमर ने कहा कि पांच माह से उन्हें नियमित राशन ढुलान का भाड़ा नहीं मिला है। जबकि निशुल्क वितरित की जाने वाली राशन के ढुलान का भाड़ा बीते सात माह से लंबित है। कई गांवों में घोड़े खच्चरों के माध्यम से राशन पहुंचाया जाता है, ऐसे में राशन विक्रेताओं के सामने भाड़ा देने की समस्या पैदा हो गई है। कहा कि शुरुआती दो माह तक अपने घर से भाड़ा चुकाया, लेकिन अब भाड़ा देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भविष्य में गोदाम से राशन उठाने का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाह कार्यप्रणाली का खामियाजा राशन विक्रेताओं के साथ ही गरीब जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। भाड़ा नहीं मिलने के कारण राशन नहीं उठाया जाएगा। राशन विक्रेताओं के पास राशन नहीं पहुंचने से अंत्योदय, बीपीएल परिवारों को निशुल्क राशन मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार लंबित भाड़ा दिए जाने की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर लापरवाह बने हुए हैं। इसके साथ ही बैठक में निशुल्क वितरित किए जाने वाले राशन को गोदाम से तौल कर लिए जाने का निर्णय लिया गया। विक्रेताओं ने कहा कि गोदाम से बिना तौले राशन उठाए जाने से घटतौली हो रही है। इस दौरान चंदन सिंह, सुंदर सिंह, चतर चौहान, महेंद्र सिंह, श्याम सिंह, अखिल कुमार, चतर शर्मा, मुकुंदीराम भट्ट, सूरत सिंह, अमर सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी दून में हुई 72 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी परीक्षा
Next: एम्स ऋषिकेश में हुआ लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.