Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बेरोजगारी से परेशान युवक ने पहाड़ी से कूदकर की आत्महत्या
  • नैनीताल

बेरोजगारी से परेशान युवक ने पहाड़ी से कूदकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
default featured image

हल्द्वानी। बेरोजगारी से परेशान बैलपड़ाव के युवक ने भीमताल रोड स्थित सुसाइड प्वाइंट की पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना के बाद रविवार सुबह भीमताल पुलिस ने खाई में युवक की खोजबीन की। जहां पुलिस को युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी हरीश सिंह मेहरा (36) पुत्र पूरन मेहरा ग्राम बंदर गौड़ा रोजगार नहीं मिलने से परेशान था। इसी बीच शनिवार शाम को वह अचानक बिना बताए ही घर से लापता हो गया। शनिवार सुबह हरीश मेहरा के भाई ललित मेहरा ने पुलिस थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि हरीश की अंतिम लोकेशन शनिवार शाम को भीमताल मार्ग स्थित बोहराकून के पास थी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण भीमताल पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बेहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट पर पहुंची। जहां उन्हें एक स्कूटी खड़ी मिली। एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर खोजबीन की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हरीश मेहरा का शव बरामद हुआ। एसआई भुवन जोशी ने बताया कि हरीश मेहरा के भाई मनोज के मुताबिक उसका भाई बेरोजगार होने के कारण कुछ समय से परेशान था। परिजनों के मुताबिक युवक हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के सामने फूड वैन में अपना व्यवसाय करता था। कोविड काल में व्यवसाय बंद हो गया। इसके बाद उसने कुछ अन्य कार्य करने का भी प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाया। फोन लोकेशन के आधार पर रविवार सुबह बोहराकून में खाई से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक की दो बेटियां हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा कांग्रेस आयोजित करेगी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
Next: नहीं हुआ समाधान तो 31 से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.