Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेंगलुरु के स्कूलों को ई-मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी
  • राष्ट्रीय

बेंगलुरु के स्कूलों को ई-मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बड़े हमले की आशंका है। शहर के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह धमकी भरा ई-मेल पहुंचा है, जिसमें बम लगाए जाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। वहीं, कई स्थानों पर बॉम्ब स्क्वॉड को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर का दौरा किया।  बेंगलुरु शहर के कई स्कूलों को एक धमकी भरा मेल मिला है। इसमें कहा गया है कि बेहद शक्तिशाली बम स्कूल में लगा दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर के कई स्कूलों को इस तरह का मेल मिला है। इन विद्यालयों में तलाशी जारी है। इसके अलावा जांच में बॉम्ब स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

मेल में लिखा है, एक बहुत ही शक्तिशाली बम आपके स्कूल में लगाया गया है। सावधान हो जाएं, यह मजाक नहीं है, एक बहुत ही ताकतवर बम आपके स्कूल में प्लांट किया गया है, तत्काल पुलिस को सूचित करें, आपके समेत सैकड़ों जिंदगियों को भुगतना पड़ सकता है, देर मत करो, अब सब आपके हाथों में है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोपालन इंटरनेशनल, न्यू एकेडमी स्कूल, सेंट विंसेंट पॉल स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल को सुबह 10.15 से लेकर 11 बजे के बीच धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मेल की सच्चाई पता चलाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असम के सीएम की पुलिस अफसरों को चेतावनी, मातहतों को निजी काम में न लगाएं
Next: रूस का खूनी खेल जारी : पूर्वी यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर दो रॉकेट दागे, कम से कम 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.