Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बेहतर प्लेसमेंट को दिल्ली में कंपनियों की मेजबानी करेगा आईआईएम काशीपुर
  • ऊधम सिंह नगर

बेहतर प्लेसमेंट को दिल्ली में कंपनियों की मेजबानी करेगा आईआईएम काशीपुर

RNS INDIA NEWS 15/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  कॉर्पोरेट संबंधों को मजबूत करने और प्लेसमेंट को बेहतर करने के लिए आईआईएम काशीपुर दिल्ली में प्रख्यात कंपनियों की मेजबानी करेगा। इसके लिए खाड़ी, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। आईआईएम काशीपुर ने यह घोषणा शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित अपने वार्षिक एचआर शिखर सम्मेलन ‘पेरेनियल 2024’ के दौरान की। आईआईएम काशीपुर परिसर में 2024-25 के प्लेसमेंट सीजन में 200 से अधिक कंपनियों की मेजबानी की गई है। आईआईएम काशीपुर सिलिकॉन वैली बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अन्य जैसे शहरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के दक्षिणी हिस्से में एचआर शिखर सम्मेलन और कार्यक्रम कंपनियों तक पहुंचना जारी रखेगा। संस्थान ने पिछले एक साल में कॉर्पोरेट आउटरीच के तहत तीन बड़े कार्यक्रम किए हैं। आईआईएम के प्लेसमेंट और कॉरपोरेट रिलेशंस के अध्यक्ष प्रो. उत्कर्ष ने कहा, हम फर्मों के साथ अपने संबंधों की मजबूती के लिए कॉरपोरेट आउटरीच कार्यक्रम के तहत कई कदम उठा रहे हैं। छात्र ही हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना और उन्हें बेहतरीन अवसर प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि सचिन गर्ग, टैलेंट ओला के सीईओ, राकेश गोपालानी, डीजीएम-पीपल एंड कल्चर, पोर्टर, अपर्णा चेतन, सीएचआरओ, टोरी हैरिस, अमृता एम, एचआरबीपी, एचपी और सुश्री मोनालिशा, एसोसिएट डायरेक्टर ह्यूमन रिसोर्स, फ्लिपकार्ट पैनलिस्ट थे।
पैनलिस्ट में कहा कि वर्क फ्रॉम होम से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। फ्लिपकार्ट की मोनालिशा ने कार्यालय के काम और व्यक्तिगत जीवन को अलग करने पर जोर दिया। टीम आईआईएम काशीपुर से एसोसिएट डीन प्रो. वेंकट राघवन कृष्णस्वामी, आईआईएम काशीपुर, प्रो. उत्कर्ष, चेयरपर्सन, प्लेसमेंट और कॉर्पोरेट रिलेशंस, आईआईएम काशीपुर, प्रो. अतुल श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना और पीआरओ काशिफ हसनैन मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थाकला में गुलदार का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला
Next: नगर निगम के ठेकेदार कर्मियों को मिले घोषित न्यूनतम वेतन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.