Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बियरशिबा विद्यालय में मातृत्व दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में मातृत्व दिवस कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 15.05.32_11zon

अल्मोड़ा। बियरशिबा विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मातृत्व दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन और प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने सभी माताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत से हुआ। विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर ने कहा कि मां का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कविता प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति की संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने अभिभावकों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में दो माह से नहीं है ईंधन, दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने लिया संज्ञान, पूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिस
Next: युवक की आत्महत्या मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.