Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में दो माह से नहीं है ईंधन, दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने लिया संज्ञान, पूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिस
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में दो माह से नहीं है ईंधन, दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने लिया संज्ञान, पूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
1001374664-removebg-preview

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले करीब दो माह से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित रहने का मामला सामने आया है। लगातार ईंधन उपलब्ध न होने से क्षेत्रवासियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक, राजस्व ग्राम बाड़ेछीना ने पेट्रोल पंप स्वामी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।

जारी नोटिस में कहा गया है कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में लंबे समय से ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए अल्मोड़ा तक जाना पड़ रहा है। विभाग ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में दूरभाष के माध्यम से भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विभाग ने पर्यटन सीजन का हवाला देते हुए कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन गुजरते हैं, ऐसे में क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की नियमित उपलब्धता आवश्यक है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ईंधन आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो संबंधित पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी सदर और जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा को भी भेजी गई है।

मामले को लेकर दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिल्खवाल ने भी प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कर क्षेत्र में लंबे समय से बनी ईंधन किल्लत पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि बाड़ेछीना क्षेत्र से गुजरने वाले स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को ईंधन न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 मई
Next: बियरशिबा विद्यालय में मातृत्व दिवस कार्यक्रम आयोजित

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.