Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीमार को कुर्सी का स्ट्रैचर बनाकर 10 किमी पैदल चलकर सड़क तक लाए
  • चमोली

बीमार को कुर्सी का स्ट्रैचर बनाकर 10 किमी पैदल चलकर सड़क तक लाए

RNS INDIA NEWS 28/03/2021
rns featured image new

चमोली। जिले की निजमुला घाटी के सुदूरवर्ती गांव मानुरा के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई। सडक़ और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में ग्रामीण बीमार को कुर्सी का स्ट्रैचर बनाकर 10 किमी पथरीले रास्तों पर पैदल चलकर सडक़ तक लाने पर विवश हुए। जहां से 76 वर्षीय बीमार बुजुर्ग कलम सिंह फर्स्वाण को जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। ग्रामीण गंगा सिंह फरस्वाण, वीरेंद्र सिंह, हुकुम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सायं गांव के कलम सिंह फरस्वार्ण उम्र 76 वर्ष की अचानक तबीयत खराब हो गयी। गांव अभी भी सडक़ से मीलों दूर है। दर्द में कराहते बीमार को परिजन और ग्रामीण आनन फानन में कुर्सी में बैठाकर 10 किमी पथरीले पहाड़ी और पैदल रास्तों के बीच चलकर सडक़ तक लाये। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यह अकेली घटना नहीं है। चमोली के दर्जनों गांवों की यही पीड़ा है। निजमुला घाटी के दूरस्थ गांवों और जोशीमठ के डुमक, कलगोंठ, किमाणा सहित कई गांवों की यही कहानी है। निजमूला घाटी के दूरस्थ गांवों में पिछले दो महीनें में 6 ऐसी ही घटनाएं सामने आयी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होलिका दहन आज, जानें पूजन विधि-मुहूर्त
Next: गलत तथ्यों के आधार पर क्लेम खारिज करने पर ऑटोमोबाइल कम्पनी को भुगतान के आदेश

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.