Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमा राशि बढ़ाए जाने के निर्णय पर व्यापारियों ने जताई खुशी
  • देहरादून

बीमा राशि बढ़ाए जाने के निर्णय पर व्यापारियों ने जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
default featured image

ऋषिकेश। पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की राशि दोगुनी होने पर व्यापार सभा ने खुशी जताई है। व्यापारियों ने प्रस्ताव पारित होने पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया। शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा ने कहा कि बीते बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का स्वागत योग्य निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्री की सराहना की। कहा कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व में भी विधानसभा के भीतर सत्र के दौरान व्यापारियों की पीड़ा को समझा था। अब इस सत्र के दौरान व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाने का प्रावधान अपने बजट में किया था। इससे प्रदेश के व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की यह मांग को देखते हुए उनकी ओर से यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया। इस पर कैबिनेट की बैठक ने फैसला लेते हुए बीमा राशि पांच लाख से दस लाख करने का निर्णय लिया है। मौके पर व्यापार सभा के महामंत्री पदम शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित जिंदल, दीपक बिष्ट, कृष्ण अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनी बैंक संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट
Next: नियम विरुद्ध बन रहे दो व्यावसायिक निर्माण सील

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.