Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बीजों के चयन से पहले जलवायु का भी रखें ध्यान
  • टिहरी

बीजों के चयन से पहले जलवायु का भी रखें ध्यान

RNS INDIA NEWS 12/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी में रबी कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। किसानों को गेहूं,सरसों,तोरिया से लेकर अन्य रबी फसलों की बुआई की जानकारी दी। कहा कि किसानों को बुआई से पहले बीज का चयन करते समय पर संबंधित क्षेत्र की जलवायु का भी ध्यान रखना चाहिए। कहा कि सही बीज का चयन होने से ही अच्छी उपज हो सकती है। रानीचौरी में आयोजित कृषक गोष्ठी का वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.टीएस मेहरा,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.डीके शर्मा,कृषि रक्षा अधिकारी सोमांश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम कृषि सिंचाई योजना,कृषि यांत्रिकीकरण,पीएम धन धान्य योजना,दलहन आत्म निर्भरता मिशन,पशुओं हेतु खुरपका,मुंहपका के टीकाकरण और उनका बीमा कराने की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.आलोक येवले रबी फसलों की वैज्ञानिक तकनीक पर जोर दिया। उन्होंने गेहूं कि वीएल 953,वीएल 892, वीएल 907,सरसों कि पीपीएस 1,पंत श्वेता और तोरिया कि पंत हिल तोरिया 1 की विशेषता बताई। उन्होंने फसलों के बुआई से पहले बीजों के परीक्षण की जानकारी दी। डॉ.जेसी कुनियाल ने जल और मृदा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ.सचिन कुमार ने प्राकृतिक खेती द्वारा फसल उत्पादन एवं फसल सुरक्षा उपाय के बताए। साथ ही बीजमृत, जीवामृत और नीमास्त्र आदि बनाने की विधि साझा की। डॉ.कीर्ति कुमारी ने विभिन्न उपयोगी फसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री के संदेश से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रगतिशील किसान गुड्डी देवी,उदय सिंह तड़ियाल समेत 200 किसानों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशासकीय वित्त विहीन स्कूलों ने अनुदान को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
Next: जखोली में पर्यटन विकास मेला 25 से, तैयारियां तेज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.