Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ब्यूटीशियन से दुष्कर्म के आरोप में मंगेतर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ब्यूटीशियन से दुष्कर्म के आरोप में मंगेतर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

रुड़की। रुड़की में सगाई के बाद ब्यूटीशियन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दिल्ली से मंगेतर को गिरफ्तार किया है। मुख्यारोपी समेत मां और बहन के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया था कि जनवरी 2019 में पार्लर का काम सीखने के लिए दिल्ली निवासी मौसी के घर गई थी। वहां पर शाहबाज उर्फ इशान से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हो गई।
परिवार ने सगाई में सारी रस्में अदा की। 25 मई 2020 को शाहबाज घर आया और रिश्तेदारों से मिलाने की बात कहकर घर से लेकर गया था। जब भी मौका मिला शाहबाज ने शारीरिक संबंध बनाए। 8 फरवरी 2021 को शाहबाज ने मिलने बुलाया और एक रेस्टोरेंट में कॉफी पिलाई थी। जिसके बाद बेहोशी छाने लगी थी। होश आने पर खुद को कलियर के गेस्ट हाउस में पाया। जहां शाहबाज ने जल्द ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि कुछ समय बाद शाहबाज दिल्ली लेकर गया और वहां एक फ्लैट में रखा। लेकिन ब्यूटीशियन का काम सीखने के लिए जाने नहीं दिया। 24 फरवरी 2021 को फ्लैट पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध पर मारपीट की थी। इस बीच फोटो और वीडियो बनाए थे। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को अपलोड करने की धमकी दी गई थी। कुछ वक्त बाद शाहबाज रुड़की लेकर आया था। जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। 29 अगस्त को परिवार के लोग दिल्ली गए और शाहबाज के परिजनों से मिले। वहां शादी की तारीख तय करने की बात हुई थी। आरोप है कि शाहबाज के परिजनों ने कार और पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शाहबाज उर्फ इशान को दुष्कर्म के मामले में रमेश नगर थाना कीर्ति नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मां शमशीदा और बहन रोशन निवासी गांव महमदाबाद थाना हल्दौर तहसील चांदपुर जिला बिजनौर के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा है। जिसकी जांच चल रही है। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर, कांस्टेबल हसन जैदी और अनिल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर विधायक की तकरीबन सारी मांगों को मानने की घोषणा कर गए सीएम
Next: बिजली कर्मचारी बताकर सामान उड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.