Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदइंतजामी की भेंट चढ़ा बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट का दावा
  • देहरादून

बदइंतजामी की भेंट चढ़ा बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट का दावा

RNS INDIA NEWS 17/09/2020
rns featured image new

देहरादून। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोरोना जांच के शहर में प्रवेश नहीं करने देने के दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं। यहां तक कि हाईलोड शहरों से आने वाले लोग भी केवल स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा कर शहर में घुस रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के दावे कहां से सफल हो पायेंगे। बॉर्डर पर पेड आरटी पीसीआर जांच के दावे बदइंतजामी की भेंट चढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण से मरने की वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन आंकड़ों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने बॉर्डर पर ही पेड आरटी-पीसीआर जांच करने की बात कही थी। जो मंगलवार से खानापूर्ति के तौर पर आशारोड़ी चेकपोस्ट में शुरू हो गई है लेकिन बदइंतजामी के चलते लोग बिना टेस्ट कराये ही शहर में प्रवेश कर रहे हैं। उनसे केवल स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन मांगा जा रहा है जिसके बाद उन्हें शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। आज सुबह के समय भी आशारोड़ी में बदइंतजामी देखने को मिली। पेड आरटी-पीसीआर के नाम पर वहां ऐसा कुछ नहीं था। उस समय तक जिन लोगों ने दून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रखा था उन्हें बिना किसी जांच के शहर में जाने दिया जा रहा था। जबकि हाईलोड शहरों से वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच अनिवार्य कही गयी थी। जांच के नाम पर वहां पर केवल स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन को ही जांचा जा रहा था। हालांकि मीडिया के वहां पर पहुंचने पर आनन-फानन में निजी लैब से कर्मचारियों को बुलाया गया। अब इन दावों पर आगे कितना अमल होगा यह भविष्य में ही पता चलेगा लेकिन अब तक न जाने कितने ऐसे लोग शहर में आ चुके हैं जिनकी बॉर्डर पर जांच नहीं की गई। हो सकता है कि वे कोरोना संवाहक हो। ऐसे में कैसे इन लोगों से संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम विभाग : बारिश में तेजी के साथ पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
Next: सीएम ने किया तीन क्षेत्रीय भाषाओं के मोबाइल ऐप ‘आखर’ शब्दकोष का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.