Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में ट्रांसपोर्टरों ने डीएम, एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में ट्रांसपोर्टरों ने डीएम, एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  खनन से जुड़े ट्रांसपोर्टर्स ने एक निजी कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों पर वाहन चालकों से अभद्रता करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसएसपी और डीएम को मांग पत्र भेजा है। ये भी आरोप लगाया है कि कंपनी के कर्मचारी बिना वर्दी और आईकार्ड के वाहनों को चेक करते हैं। सभी ट्रांसपोर्टर एकजुट होकर पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे यहां इन लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इसके बाद ये लोग कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाल के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि निजी कंपनी के कर्मचारी फिल्मी स्टाइल में खनन सामग्री से भरे वाहनों के सामने अचानक अपने वाहन लगा देते हैं और कहीं भी चेकिंग की जा रही है। इतना ही नहीं चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली और अभद्रता भी की जा रही है। कहा कि इससे वाहन स्वामियों का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि निजी कंपनी के कर्मचारियों के पास न ही कोई आईडीकार्ड है और न ही वर्दी, लेकिन कर्मचारी दबंगई के साथ ट्रांसपोर्टों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। बिना मापदंड के वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने यह भी कहा कि निजी कंपनी द्वारा जिन वाहनों से चेकिंग की जा रही है उनपर स्टीकर लगे होने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अचानक बड़े वाहन के सामने वहां आने से कई बार मार्ग दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है, ऐसे में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में गुरनाम सिंह, यासीन, यूसुफ अली, हामिद रजा, राशिद, उवेश, गोविंद सिंह, गुड्डू दिवाकर, आसिफ, परवेज, जमील, अरूज, सावेद अली, दाउद, तकमील आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी के साथ विवाह रचाने का आरोपी पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार
Next: घरेलू विवाद में एचटी लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, चालान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.