Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बेरिया रोड स्थित निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी निर्माण गति और नदी में पड़े पुराने पुल के मलबे को लेकर गुरुवार को इंद्रा कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों स्थानीय निवासियों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि मानसून से पहले पुल निर्माण पूरा करने के दावे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, जिससे पूरी कॉलोनी बाढ़ के खतरे की जद में आ गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नए पुल के निर्माण के दौरान पुराने पुल को तो तोड़ दिया गया, लेकिन उसका मलबा और ह्यूम पाइप अब तक नदी के बीच पड़े हैं।इससे नदी के पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए आबादी की ओर का बंधा और रास्ता भी काट दिया है। यदि लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा तो पानी सीधे इंद्रा कॉलोनी में घुस सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि नदी में पड़े मलबे और ह्यूम पाइपों को तत्काल पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया जाए। साथ ही आबादी की ओर काटे गए रास्ते की मरम्मत कर सुरक्षा पुश्ता बनाया जाए, ताकि बस्ती को बाढ़ से बचाया जा सके। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने की भी मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में मतलूब मसीह, सतीश तिवारी, वीर कली, कामना, गीता, नरेश, राज बाबू, मोहित, सोनू, अरुण, महिमा, वित्तोष, रोजलिन सहित इंद्रा कॉलोनी के कई निवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग
Next: बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
  • बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.