Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बहुचर्चित सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में मुख्य गवाह को फोन पर गवाही न देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गवाह और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतने की बात कही है। ग्राम पैगा निवासी दलबीर सिंह पन्नू पुत्र सितारा सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कोतवाली आईटीआई में दर्ज सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि उनकी गवाही से आरोपी पक्ष के लोग बौखला गए हैं और अब उन्हें लगातार डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। दलबीर सिंह के मुताबिक, एक जुलाई की सुबह करीब 11:57 बजे उनके मोबाइल फोन पर आशीष चौहान पुत्र गिरवर सिंह की कॉल आई। आरोप है कि फोन उठाते ही आशीष ने उन्हें अदालत में गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। दलबीर का कहना है कि बातचीत के दौरान फोन के पीछे से अमरजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह की आवाज भी सुनाई दे रही थी। आरोप है कि अमरजीत ने भी उन्हें गालियां दीं और कोर्ट में पैर न रखने की चेतावनी दी। घटना के बाद से दलबीर सिंह और उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने दोनों आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कुंडा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशीष चौहान और अमरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग
Next: 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.