Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस्ती उजाड़ने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसी
  • देहरादून

बस्ती उजाड़ने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। प्रशासन की ओर नदी, नालों की जमीन के नाम पर सदियों पुरानी बसी बस्तियों को उजाड़ने के खिलाफ अब आवाज मुखर होने लगी है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया। तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रही जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार वर्तमान में हिटलरशाही की परिचायक बनी हुई है। सरकार अतिक्रमण के नाम पर सदियों पुरानी बसी बस्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जिस तरह से प्रशासन बेलगाम होकर गरीबों को उजाड़ रही है, यह कार्रवाई विचलित कर देने वाली है।
कहा कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है, जिन्हें भी उजाड़ा जा रहा है उनके घर, दुकानों में पानी, बिजली के वैध कनेक्शन है। उन्हें सरकारी राशन भी दिया जाता है फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी कहकर उजाड़ने पर तुली है। स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कोर्ट में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसका खामियाजा सदियों से बसी बस्तियों के बाशिंदों को भुगतना पढ़ रहा है। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश नदी पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने के लिए दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा गलत तथ्य पेश किये जाने से विकासनगर, हरबर्टपुर की जनता के सामने संकट पैदा हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस अभियान को नहीं रोका गया और जो लोग उजाड़े गए हैं, उन सबको बसाने का काम नहीं किया गया तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य संजय जैन, पूर्व जिला महासचिव राजीव शर्मा, विकास शर्मा, बीना शर्मा, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, भास्कर चुग, शहजाद अली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Next: धामी सरकार में दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, भाजपा ने बताया अफवाह

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.