Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेस अस्पताल में जोशीमठ आपदा प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद: डा. रविंद्र बिष्ट
  • पौड़ी

बेस अस्पताल में जोशीमठ आपदा प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद: डा. रविंद्र बिष्ट

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के टीचिंग बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र से आने वाले मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं को हर संभव मदद दी जाएगी। बेस अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। अस्पताल के एमएस डा. रविंद्र बिष्ट का कहना है कि प्रभावितों की समस्याओं को देखते हुए रोगियों एवं प्रसूता महिलाओं के साथ आने वाली तीमारदारों को भी रहने एवं खाने की सुविधाओं का ध्यान भी रखा जाएगा।
17 जनवरी को जोशीमठ क्षेत्र की एक महिला का एचओडी गायनी डा. नव ज्योति बोरा के नेतृत्व में डा. नेहा व टीम ने स्वस्थ प्रसव कराया। महिला के तीमारदारों ने जोशीमठ की हालत को देखते हुए डॉक्टरों से जच्चा-बच्चा के पूर्ण स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रूकने देने का अनुरोध किया। जिस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनके लिए अस्पताल में ही रहने की व्यवस्था करा दी गई है। प्रसूता वार्ड में स्वास्थ्य लाभ कर रही है और टांके कटने के बाद भी वह वार्ड मे रहेगी। इस दौरान अस्पताल की ओर से उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीडीओ के कार्य बहिष्कार से ग्रामीण परेशान
Next: छात्रों के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम बेहद उपयोगी : अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.