Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेस अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाया
  • पौड़ी

बेस अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 12/01/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के टीचिंग अस्पताल बेस अस्पताल की जमीन पर विगत 15 सालों से अतिक्रमण चल रहा था जिसको लंबे समय से हटाया नहीं जा रहा था, किंतु विगत 5 सालों से मेडिकल कॉलेज प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कोशिश आखिरकार तहसील प्रशासन की मदद से पूरी हो पायी है। जमीन पर अतिक्रमण होने से यहां प्रस्तावित सुपर स्पेशलिसट डॉक्टरों के आवास नहीं बन पा रहे थे। अब जमीन से अतिक्रमण हटने के बाद सुपरस्पेशलिस्ट डाक्टरों के आवास बन पायेंगे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से 15 साल पुराना अतिक्रमण हटवाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की करीब 400 वर्ग फुट से अधिक भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया था। जिससे कॉलेज प्रशासन फैकल्टी आवास नहीं बना पा रहा था। भूमि से अतिक्रमण हटने के बाद अब उक्त जमीन पर माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर सुपरस्पेशलिस्ट डाक्टरों हेतु टाइप-5 क्वार्टरस बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के सार्थक पहल पर ही सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों का वेतन 5-6 लाख प्रति माह “यू कोट वी पे“ के तहत किया गया है ताकि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे ही सुपरस्पेशलिस्ट सेवायें क्षेत्र की आम जनता को विशेष रूप से प्राप्त हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी को भेंट किए अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक
Next: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कैम्प कार्यालय में किया नींबू पार्टी का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.