Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बर्सू गांव में वैज्ञानिक अध्ययन के बाद तलाशी जाएंगी विकास की संभावनाएं
  • चमोली

बर्सू गांव में वैज्ञानिक अध्ययन के बाद तलाशी जाएंगी विकास की संभावनाएं

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

चमोली। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की स्थानीय इकाई श्रीनगर गढ़वाल रीजनल सेंटर द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से जिले के बर्सू गांव में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण परिदृश्य में हित धारकों के साथ चक्रीय अर्थव्यवस्था मॉडल पर आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बर्सू गांव में वैज्ञानिक अध्ययन के बाद यहां के विकास की संभावनाओं को तराशा जाएगा। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बर्सू गांव में आयोजित कार्यशाला में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। संस्थान के निदेशक डॉ सुनील नौटियाल ने कार्यशाला की रूपरेखा बताते हुए कहा कि चक्रीय व्यवस्था एवं सामाजिक आर्थिक पारिस्थितिकी का ग्रामीण परिवेश में काफी काफी प्रभाव रहता है। इन सामंजस्य को हम मुख्यतः 4 भागों में विभाजित कर सकते हैं। प्रथम सामाजिक परिवर्तन, द्वितीय जलवायु परिवर्तन व तीसरा जैव विविधता है। इन सब का समेकित प्रभाव आर्थिक बदलाव में कैसे पड़ता है। निदेशक ने जलवायु लचीलापन अपनाने के विभिन्न माध्यमों की विस्तार से जानकारी दी। हिमालय की जैव विविधता को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारक की जानकारी दी। औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन पर जोर दिया। साथ ही यहां के स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि को लेकर भी स्थानीय भूभाग का प्रबंधन उचित माध्यम से किए जाने पर जोर दिया। कहा कि संसाधनों के उचित एवं समेकित प्रबंधन से ही सतत विकास की अवधारणा को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय प्रजातियों जिनमें धान एवं अन्य औषधीय पौधे के संरक्षण पर काम करने पर जोर दिया। निदेशक ने यह भरोसा दिया कि संस्थान की वैज्ञानिक एवं शोधार्थी तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण से इस गांव को उत्तराखंड की पटल पर एक विकसित एवं आदर्श गांव के रूप में स्थापित करने में सहयोग प्रदान करेंगे। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र कुनियाल ने बर्सू गांव को जलवायु स्मार्ट समुदायों को बढ़ावा देने वाले परियोजना में कार्य करने का भरोसा दिया। संस्थान के वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि इस गांव के समेकित विकास के लिए तथा संसाधनों की उचित प्रबंधन के लिए जिससे गांव की चक्रीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। आजीविका संवर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इच्छा अनुरूप ग्रामीणों की आय दोगुनी होने को लेकर भी गांव में काम करने का भरोसा दिया। संस्थान के जैव विविधता एवं संरक्षण केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्र अध्यक्ष डॉ. इंद्र दत्त भट्ट ने गांव में ग्रामीण तकनीकी परिसर के स्थापना का आश्वासन दिया। ग्रामीण तकनीकी परिसर के स्थापना से इस गांव के साथ साथ ही अन्य अन्य क्लस्टर समूह गांव को भी संस्थान के विभिन्न तकनीकी अन्वेषण का प्रदर्शन का लाभ मिलेगा। संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उनका स्वागत किया। ग्राम प्रधान अनूप सेमवाल ने अतिथि स्वागत के साथ ही कार्यक्रम की सफलता पर ग्राम सभा की ओर से निदेशक एवं सभी वैज्ञानिकों के साथ ही ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा सेमवाल ने भी महिला मंगल दल की ओर से निदेशक एवं समस्त वैज्ञानिकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बर्सू गांव में खेती का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे प्रगतिशील किसान विजय सेमवाल एवं उनकी पत्नी को जीवी पंत संस्थान द्वारा शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल एवं कुशल संचालन में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डॉक्टर शौकीन तरफदार, इंजीनियर महेंद्र लोधी, डॉ अरुण जुगरान, सुमित राय, डॉ एस रावत एवं अन्य सभी शोधार्थियों ने विचार रखे। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनूप सेमवाल, प्रगतिशील किसान विजय सेमवाल, महिला मंडल अध्यक्ष आशा सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम सफल कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले निदेशक का ग्रामीणों की तरफ से गांव में आने पर ढोल दमाऊ के साथ भब्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिनेश चन्द्र सेमवाल, रामचन्द्र नौटियाल, कमलेश्वर सेमवाल, दिगम्बर सेमवाल, प्रवीन सेमवाल, हरीश सेमवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश नौटियाल, सुमन ड्यूडी, राकेश नौटियाल, चक्रधर सेमवाल, सतीश नौटियाल, देवेंद्र सेमवाल, अजय सेमवाल, विनोद नौटियाल, गिरीश नौटियाल, राजेश नौटियाल, आशीष नौटियाल, बृजमोहन नौटियाल, नरेंद्र सेमवाल, अरविंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूबे में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूल, प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय
Next: बड़े भूभाग में पुनः जिला विकास प्राधिकरण लागू करना तुगलकी फरमान: बिट्टू कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.