Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बरसाती नहर में मिला पूर्व इंजीनियर का शव
  • नैनीताल

बरसाती नहर में मिला पूर्व इंजीनियर का शव

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
dead body

हल्द्वानी। वर्कशॉप रोड स्थित बरसाती नहर में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त जवाहर ज्योति जमरानी रोड निवासी के रूप में हुई। मृतक एक निजी कंपनी में इंजीनियर पद पर रह चुका था। पुलिस मौत का कारण हादसा मान रही है। जानकारी के मुताबिक जवाहर ज्योति जमरानी रोड दमुवाढूंगा निवासी विवेक कुमार (39) पुत्र रमेश चंद्र रुद्रपुर में रहकर नौकरी करता था। उसके साथ वहां पत्नी सरिता और दो बच्चे (काव्य और तमन्ना) भी रहते थे। परिजनों के मुताबिक एक साल पूर्व उसने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। आठ मार्च को वह दमुवाढूंगा स्थित माता-पिता के घर आया था। नौ मार्च को वह एकाएक लापता हो गया। परिजनों ने ढूंढ़खोज की तो कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को कुछ लोगों ने बरसाती नाले में एक शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

परिजनों के साथ भी अच्छे नहीं थे संबंध
परिजनों के मुताबिक विवेक के परिजनों के साथ भी संबंध अच्छे नहीं थे। वह मां-पिता से ज्यादा मतलब नहीं रखता था, जबकि रुद्रपुर में वह तीन साल से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी हो गया था। यही कारण है कि पुलिस मौत को हादसा मानकर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
Next: अशासकीय कालेजों में तैनात शिक्षक पति पत्नी को एचआरए की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.