Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बरसाती नाले में बहे दो छात्र, लोगों ने बचाया
  • देहरादून

बरसाती नाले में बहे दो छात्र, लोगों ने बचाया

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

शिमला बाईपास पर आधा दर्जन बरसाती नाले उफान पर रहे

विकासनगर। पछवादून में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बरसाती नालों के उफान पर आने से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे शिमला बाईपास पर करीब आधा दर्जन बरसाती नाले उफान पर आ गए। इससे करीब पचास बीघा जमीन में रोपी गई धान की फसल खराब हो गई। वहीं, शेरपुर में उफनते नाले को पार करते हुए दो छात्र तेज बहाव में बहने लगे। गनीमत रही मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। नालों के उफान पर आने से शिमला बाईपास पर तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। सुबह 11 बजे शिमला बाईपास पर शेरपुर में एक निजी शिक्षण संस्थान के समीप बहने वाला बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। कुछ देर में नाले में बरसाती पानी के साथ ही भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर भी बहकर आने लगे। करीब आधे घंटे में ही नाले के निचले हिस्से में करीब पचास बीघा में फैले खेत मलबे से भर गए, इससे ग्रामीणों की धान की पौध बेकार हो गई। वहीं, करीब साढ़े 11 बजे मलूकचंद नाला, भूलराव नाला समेत तीन अन्य बरसाती नाले भी उफान पर आ गए। बरसाती नालों के सड़क पर उफनने से यहां सुबह 11 बजे से ही जाम लग गया था। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर दो छात्रों ने शेरपुर नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन कुछ कदम चलने के बाद ही वे तेज बहाव में बहने लगे। वहां मौजूद भीड़ ने मानव श्रृंखला बनाकर पानी के तेज बहाव से दोनों छात्रों को बाहर निकाला।  दोपहर ढाई बजे पानी का बहाव कम होने के बाद शिमला बाईपास पर यातायात बहाल हुआ। नालों के उफान पर आने से हसनपुर-कल्याणपुर गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया, इसके साथ ही खेत भी मलबे से दब गए। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि बरसाती नालों के उफान पर आने से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश संबंधित लेखपालों को दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगजनी के मामले में दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
Next: कांग्रेस सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.