Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बर्खास्त सिपाही के खिलाफ बहन ने दर्ज कराया केस
  • ऊधम सिंह नगर

बर्खास्त सिपाही के खिलाफ बहन ने दर्ज कराया केस

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। परिवार के साथ मारपीट एवं धमकी देने के मामले में उत्तराखंड पुलिस से बर्खास्त सिपाही के खिलाफ उसकी सगी बहन ने केस दर्ज कराया है। नादेही चीनी मिल निवासी ममता पुत्री हृदया प्रसाद ने कहा कि उसका भाई गणेश प्रसाद शराब के नशे और बिना नशे के उसे और उसकी मां, भाई, बहन को बिना गलती के मारता पीटता रहता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले गणेश ने उसे, उसकी बहन, भाई को धारदार हथियार से घायल कर दिया था। साथ ही मां को जलाकर मारने की कोशिश की। बीती छह जुलाई की देर रात उसने शराब पीकर उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। सिर पर डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने छोटे भाई के घर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसकी इसी हरकत की वजह से कालोनी का कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आता है। गणेश प्रसाद को उत्तराखंड पुलिस के अफसरों ने इसी कारण से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ममता ने भाई से जान का खतरा बताया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कार्रवाही शुरू की दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य कर विभाग में कर्मचारियों की बहाली न होने पर कर्मचारी नाराज
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं के लिए स्वीकृत हुई 3 करोड़ की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.