Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
  • अल्मोड़ा

बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 02/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विगत रात्रि हुई तेज बारिश से रानीधारा क्षेत्र में सड़क से लगते कई घरों में मलबा और पानी भर गया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू सूचना मिलने पर सुबह से ही रानीधारा क्षेत्र में डटे रहे। लोगों का कहना है कि रानीधारा सड़क में बन रही सीवर लाईन का कार्य संतोषजनक नहीं हो रहा है। कार्यदाई संस्था द्वारा सीवर लाईन डालने के नाम पर सड़क तो पूरी खोद दी गई लेकिन इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया, जिससे सड़क की सारी मिट्टी और मलवा उनके घरों में भर गया। मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि वे पूरी तरह से लोगों से सहमत हैं। उनके द्वारा अनेकों बार सीवर लाईन डालने वाले सम्बन्धित विभाग एवं ठेकेदार से इस बारे में कहा गया परन्तु सभी बेपरवाह बने हैं जिसके परिणामस्वरूप बीती रात हुई तेज बारिश में सड़क का मलवा और पानी लोगों के घरों में भर गया। सड़क की स्थिति भी इतनी खराब है कि लग रहा यह सड़क ना होकर कोई नाला हो। स्थानीय प्रभावित लोगों का कहना है कि सीवर लाईन पड़ने से उनके घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि बरसात और होती है तो उन्हें अनहोनी की आशंका है। सभासद ने कहा कि अगर सीवर लाईन डालने वाले ठेकेदार ने अपना काम तरीके से किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। सड़क की मिट्टी लोगों के घरों में भरने की घटना को उन्होंने स्पष्ट तौर पर ठेकेदार की लापरवाही बताया‌। जिन लोगों के घरों में मलबा घुसा उन्होंने स्वयं के खर्च पर मजदूर लगाकर अपने घरों से मलबा साफ करवाया। प्रेस से बातचीत करते समय महिलाएं भावुक होकर रोने लगी। उनका कहना था कि यदि इस सीवर लाईन के मलबे के कारण उनके मकानों को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए सीवर लाईन डालने वाले ही पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि यदि शीघ्र सम्बन्धित विभाग, नगरपालिका और प्रशासन ने रानीधारा का संयुक्त निरीक्षण कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो वे स्थानीय जनता के साथ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इसके साथ ही सीवर लाईन का कार्य भी संतोषजनक ना होने पर उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोपालधारा पैदल मार्ग में बना गड्ढ़ा बन रहा दुर्घटना का सबब
Next: वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर क्राइम से हो रहे नुकसान से बचने हेतु जागरूक

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.