Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारिश से आवासीय मकान ध्वस्त
  • बागेश्वर

बारिश से आवासीय मकान ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मानसूनी बारिश से गरुड़ तहसील के ग्वाड़ पजेना में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। प्रभावित परिवार को पड़ोस में ठहराया गया है। वहीं रविवार की रात बागेश्वर और तहसील में भी बारिश हुई। इसके चलते जिले की 13 सडक़ों पर सोमवार को भी यातायात ठप रहा। बंद सडक़ों से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार की रात को कपकोट में 15 और बागेश्वर तहसील में 10 मिमी बारिश हुई। गरुड़ तहसील के कुछ क्षेत्रों में भी जमकर मेघ बरसे। जिसके कारण ग्वाड़ पजेना गांव की पुष्पा देवी का आवासीय घर तीक्ष्ण रूप से ध्वस्त हो गया। मकान के भीतर रखा राशन, बिस्तर, कपड़े व अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया। जिसके बाद परिवार ने अपने पड़ोस में शरण ली है। जिस घर में वह रह रहे हैं, उसमें भी बारिश के कारण दरार आ गई है। इधर परिवार की आर्थिक हालात भी ठीक नहीं है। प्रभावित परिवार ने जल्द मुआवजा देने की मांग की। इधर बारिश से मटेना गांव के पूरन राम का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अहैतुक सहायता उपलब्ध करा दी है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
13 सडक़ों पर यातायात ठप
बारिश के कारण जिले की 13 सडक़ों पर सोमवार को भी यातायात ठप रहा। जिनमें एक जिला, एक राज्य और 11 ग्रामीण सडक़ें शामिल हैं। बंद सडक़ों में बागेश्वर-दफौट, भानी-हरसिंग्याबगड़, सनगाड़-बास्ती, धपोली-जेठाई, विजयपुर-पैंसिया, अल्मोड़ा-ग्वालदम, कौसानी-भतडिय़ा, मल्लाडोबा-नौघरस्टेट, रौल्यांना-लोहागढ़ी, धमरघर-माजखेत, रिखाड़ी-वाछम, शामा-नौकोड़ी और बघर मोटर मार्ग शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण कार्य संपन्न
Next: लाल इमली पड़ाव माइक्रो कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.