Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारिश ने बढ़ायी लोगों की दुशवारियां
  • बागेश्वर

बारिश ने बढ़ायी लोगों की दुशवारियां

RNS INDIA NEWS 18/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में बारिश ने लोगों की परेशानियां को बढ़ा दिया है। कपकोट में 24 घंटे के दौरान 100 मिमी से अधिक बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सरयू नदी भी चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई। वहीं लगातार बारिश से जिले की 18 सडक़ों पर यातायात ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी का संकट भी गहरा गया है। इससे लोगों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह तक कपकोट तहसील में लगातार बारिश हुई। जिले की अन्य तहसीलों में भी रुक-रुक कर मेघ बरसे। इस दौरान बागेश्वर में सात और गरुड़ में ढाई मिमी बारिश की गई। मानसूनी बारिश से अब तक कई लोग बेघर हो चुके हैं। बारिश से कांडा तहसील के सकन्यूड़ा गांव में खुशाल राम पुत्र रतन राम का पक्का घर ढह गया। दुगनाकुरी तहसील के होराली गांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट तहसील में भैसूड़ी निवासी भगत राम पुत्र कुश राम का आवासीय मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गया। इधर बागेश्वर तहसील में जौलकांडे निवासी बसंत राम पुत्र धरम राम और चैगांवछीना के जगदीश सिंह पुत्र भगवत सिंह के आवासीय घर ध्वस्त हो गए। वहीं गुरना निवासी खीम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और मालूझाल निवासी नारायण सिंह पुत्र शोबन सिंह के मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गरुड़ तहसील में भी बारिश से नौकाखुमटिया गांव निवासी शुबीर सिंह पुत्र जमन सिंह का मकान आंशिक रूप से टूट गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने सभी क्षतिग्रस्त व ध्वस्त मकानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ध्वस्त घरों में रहने वाले प्रभावितों को अन्यत्र ठहराया गया है। बाकी लोगों को भी सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुमगढ़ हादसे में मारे गए मासूमों का भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
Next: प्रणब मुखर्जी की हालत में नहीं हुआ सुधार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.