Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बारिश के कारण जिले के दो स्टेट हाईवे पर भूस्खलन से बना खतरा
  • टिहरी

बारिश के कारण जिले के दो स्टेट हाईवे पर भूस्खलन से बना खतरा

RNS INDIA NEWS 10/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भारी बारिश के कारण जिले के दो स्टेट हाईवे पर भूस्खलन से परेशानी बढ़ गई है। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर 35 मीटर तक भू धंसाव हो गया है। जिससे इस मार्ग पर 10 अगस्त तक आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई है। वहीं रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मार्ग पर भी 30 से 35 मीटर का हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि लोनिवि ने किसी तरह यहां पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद है। भारी बारिश से लोनिवि के अधीन 1 स्टेट हाईवे व 3 ग्रामीण जबकि पीएमजीएसवाई की 6 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। बीते एक सप्ताह से जिलेभर में भारी बारिश का कहर जारी है। पुलिस चौकी कुमाल्डा से सत्यों तक रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग किमी 25 पर ग्राम दौंक और ग्राम कटुकी चेल के बीच करीब 30 से 35 मीटर हिस्से पर जमीन धंस गई है। वीरवार रात से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद था। शुक्रवार को लोनिवि ने इस छोटे वाहनों के यातायात के लिए खुलाया। मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रयोग अभी बंद है। जिससे यहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोनिवि थत्यूड़ के जेई समीक्षा वर्मा ने बताया कि जल्द मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोलन का प्रयास किया जाएगा। इधर, नरेंद्रनगर-रानी पोखरी मोटर मार्ग डागर अैर खर्क गांव के पास भारी भू धंसाव से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 35 मीटर हिस्सा धंसने से मार्ग पर आवाजाही बंद है। जो 10 अगस्त तक बहाल करने की बात कही जा रही है। भू-धंसाव से सड़क के ऊपरी हिस्से में दरार पड़ गई हैं, जिससे नीचे खेतों के क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका है। साथ ही पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिशासी अभियंता विजय कुमार मोघा ने बतायाकि जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी है। बारिश से कोल-कोडरना मोटर मार्ग, रामपुर-श्यामपुर-बमाणा के अलावा पीएमजीएसवाई की पिलखी-द्वारी, रगड़ गांव सड़क, सकलाना का भुत्सी मोटर मार्ग, खनाना मय फणिका,सुपाणा-धारी,विनयखाल-गेंवली मोटर मार्ग जग-जगह मलबा आने से बाधित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान
Next: नैनीताल में कांग्रेस ने पुष्पा को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.