Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बाधित
  • उत्तरकाशी

बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बाधित

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   जिले में दो दिन लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई ग्रामीण मोटरमार्ग यातायात के लिए बाधित पड़े हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भैरव घाटी से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। जबकि मार्ग धराली से आगे जोखिम भरा बना है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। इसके अलावा जिले के सात ग्रामीण मोटरमार्ग पूरी तरह से बाधित पड़े हैं, जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है।दो दिन लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। बर्फबारी के चलते धरासू, बड़कोट मोटर मार्ग राडी टॉप के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग जोखिम भरा है। उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बर्फबारी के कारण जोखिम भरा बना है। हालांकि यहां मार्ग यातायात के लिए खुला है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रास्तों से बर्फ हाटाने तथा चूना छिड़काव का कार्य जारी है। मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग पर सुवाखोली के पास मार्ग जोखिम भरा होने के कारण आवागमन सावधानी से करने की सलाह दी गई है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री धाम में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। इसके अलावा तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के पांच गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक मोरी के गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस हजार रिश्वत ले रहे अमीन और अनुसेवक गिरफ्तार
Next: राज्य विधानसभा में व्यापक चर्चा के बाद उत्तराखण्ड में लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून:  मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.