Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाराती की हत्या करने में छह पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

बाराती की हत्या करने में छह पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

रुडकी। अकौढा खुर्द में बाराती की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन इससे पहले ही सारे आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश कर रही है। मोहम्मदपुर पांडा (कलियर) के अनिल पुत्र पवन की शादी लक्सर में अकौढा खुर्द के अतर सिंह की बेटी से तय थी। बुधवार को अनिल की बारात अकौढा आई थी। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर गांव के युवकों का बारातियों से विवाद हुआ। इसके बाद गांव के युवकों ने बारातियों पर हमला बोल दिया था। हमले में बाराती बसंत (35) पुत्र नैनपाल की मौत हो गई थी, जबकि डीजे मालिक प्रदीप कुमार और दुल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण व अरविंद को भी चोट लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को मृतक के भाई सुशील पुत्र नैनसिंह ने लक्सर पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र जसवीर, कार्तिक पुत्र राजवीर, रजनीश पुत्र ओमसिंह, खल्ली पुत्र राकेश, अक्षय पुत्र पप्पू, अंकुर उर्फ मीटू पुत्र बिजेंद्र के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन इनमें से एक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई हैं। दोनों टीम अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
Next: 7.31 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.