Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बनतोली डाकघर में 10 दिन से ठप पड़ी डाक व्यवस्था, जरूरी दस्तावेज अटके
  • बागेश्वर

बनतोली डाकघर में 10 दिन से ठप पड़ी डाक व्यवस्था, जरूरी दस्तावेज अटके

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र के बनतोली डाकघर में पिछले करीब 10 दिनों से पोस्टमैन नहीं होने के कारण डाक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। डाकघर में पत्रों, स्पीड पोस्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों का ढेर लगा हुआ है, जबकि लोगों तक डाक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डाक के जरिए आने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इनमें नियुक्ति पत्र, बैंक संबंधी कागजात, सरकारी सूचनाएं और अन्य जरूरी पत्र शामिल हैं। लोगों का आरोप है कि देहरादून से भेजी गई स्पीड पोस्ट भी कई दिनों बाद तक प्राप्त नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 दिन पहले पोस्टमैन पंकज भट्ट नौकरी छोड़कर चले गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

मामले में सहायक डाक अधीक्षक अनिल प्रसाद ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। वहीं द्योनाई डाकघर में भी नेटवर्क समस्याओं के चलते कामकाज प्रभावित बताया जा रहा है। पोस्टमास्टर के अनुसार मार्च से नेटवर्क बाधित होने के कारण मनरेगा खातों के संचालन और नए खाते खोलने में दिक्कत आ रही है।

ग्रामीणों ने डाक सेवाओं को सुचारू करने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुआवजे पर नहीं बनी सहमति, प्रशासन-प्रभावितों की वार्ता विफल
Next: पर्ची की लाइन में लगा बेटा, पिता की बिगड़ी हालत; अस्पताल में हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.