Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बैंक से है परेशानी तो सीधे आरबीआई को करें शिकायत
  • अर्थ जगत

बैंक से है परेशानी तो सीधे आरबीआई को करें शिकायत

RNS INDIA NEWS 04/10/2020
RBI

मुंबई (आरएनएस)। अगर आपको अपने बैंक से कोई शिकायत है तो आप सीधे बैंकिंग नियामक यानी आरबीआई से इसकी शिकायत कर सकते हैं। बैंक ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल सीएमएस बनाया है। आरबीआई ने अपने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को साथ जोड़ा है। आरबीआई ने ट्विटर अकाउंट आरबीआई सेज पर अमिताभ ने एक मैसेज डाला है।
इसमें अमिताभ कह रहे हैं कि अगर बैंक ने आपको कोई इंश्योरेंस पॉलिसी या कोई भी फाइनेंशियल सर्विस दी है, जो आपके काम की नहीं है या आपने उसके लिए अनुरोध किया था लेकिन उसकी शर्तों को आपके साथ साझा नहीं किया गया है, तो बैंक के खिलाफ शिकायत करने से संकोच मत कीजिए। अगर आप बैंक के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आरबीआई के ओम्बड्समैन या सीएमएस पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।
आरबीआई पिछले एक साल से अंग्रेजी और हिंदी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में यह अभियान चला रहा है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। आरबीआई इन संदेशों को बार-बार दोहराता है ताकि लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को नहीं भूलें। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में इसी नाम से फेसबुक पेज शुरू किया था।
ट्विटर पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। उसने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 9.66 लाख है। वहीं, फेडरल रिजर्व के फॉलोअर्स की संख्या 6.64 लाख और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 5.81 लाख है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज
Next: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 16 अक्टूबर से

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.