Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंक कस्टमर केयर एजेंट बताकर ठगे 63 हजार
  • देहरादून

बैंक कस्टमर केयर एजेंट बताकर ठगे 63 हजार

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। गुमानीवाला की महिला को अज्ञात शख्स ने मोबाइल पर कॉल की। खुद को बैंक कस्टमर केयर का एजेंट बताया। झांसा देकर ऑनलाइन दो एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और इसके बाद ओटीपी भेजकर बैंक खाते से करीब 63 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। धोखाधड़ी होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब अज्ञात ठग की पहचान के प्रयास में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रेखा भंडारी पटवाल निवासी अमितग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश के साथ यह ऑनलाइन जालसाजी की घटना हुई। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर बैंक का कस्टमर केयर एजेंट बताने वाले शख्स ने एनीडेस्क और कस्टमर सपोर्ट एप डाउनलोड कराई थी। बातचीत के दौरान ठग ने कॉल के बीच ही एक ओटीपी नंबर भेजा, जिसके बताने के महज कुछ देर बाद ही बैंक खाते से 63 हजार सात रुपये कट गए। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि अज्ञात ठग के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और आईटी ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला से ठगी गई रकम की रिकवरी की कोशिशें जारी हैं। अज्ञात की पहचान के लिए पुलिस की साइबर सेल टीम की मदद ली जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि कर जनता के ऊपर डाला है अतिरिक्त आर्थिक बोझ: बिट्टू कर्नाटक
Next: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.