Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
compressed_01- (1)

देहरादून। राजभवन देहरादून में 03 से 05 मार्च तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन का गुरुवार को राजभवन से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने फ्लैग ऑफ किया। वसंतोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सुसज्जित यह वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा। यह प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित संपूर्ण देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी हेतु लोगों को जानकारी देगा। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें। इस अवसर पर उद्यान निदेशक डॉ. एच.एस.बावेजा, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का 03 मार्च को प्रातः 11.00 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) उद्घाटन करेंगे। 03 मार्च को दोपहर 1.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक तथा 04 व 05 मार्च को प्रातः 09 बजे से सायं 6.00 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। 3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 05 मार्च, 2023 को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 04 नई श्रेणियां यथा-रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद सम्मिलित की गयी हैं। साथ ही अधिक से अधिक पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से कट फ्लावर प्रतियोगिता के अन्तर्गत मात्र व्यक्तिगत एवं कृषकों की ही प्रतिभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
इस वर्ष तिमरू (Zanthoxylum armatu) को विशेष डाक आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान/कृषि विश्वविद्यालय/बोर्ड/निगम आदि प्रमुख होंगे। इन विभागों/संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमों/तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक कस्टमर केयर एजेंट बताकर ठगे 63 हजार
Next: अविलंब स्ट्रीट लाइट बहाली को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने की जिलाधिकारी से वार्ता, जिलाधिकारी ने दिया लाईट बहाली का आश्वासन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.