Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंजारावाला में मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार
  • देहरादून

बंजारावाला में मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
default featured image

देहरादून। पटेलनगर के बंजारावाला इलाके में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे आपत्तिजनक वस्तुएं और 15 हजार नगदी बरामद की गई है। एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। पटेलनगर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल एवं सीओ हिमांशु वर्मा के निर्देशन में टीम में कार्रवाई की। ग्रीनव्यू एन्कलेव -2 बंजारावाला स्थित एक मकान में एक सिपाही को सादे कपड़ों में मकान के अंदर भेजा गया। कुछ समय बाद सिपाही ने मिस कॉल देकर टीम को अंदर आने का इशारा किया। मकान के प्रथम तल पर बने एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिली। कमरे में आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं। दूसरे कमरे में जयपाल सिंह राणा और मोहम्मद साजिद एवं दो अन्य महिलाएं थीं। पूछताछ करने पर कमरे सेक्स रैकेट कराया जाना स्वीकार किया गया। दोनों से 15 हजार रुपये बरामद हुए। महिलाओं ने बताया कि जयपाल व मो. साजिद द्वारा उनको काम दिलाने उनके गरीबी का फायदा उठाकर अवैध देह का काम कराया जा रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परेशानी से जूझ रहे हैं सीमांत गांवों के लोग
Next: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से हुआ गैंगरेप

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.