Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेंगलुरु से क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि हुई गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

बेंगलुरु से क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि हुई गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में पहला एक्शन

नई दिल्ली ,14 फरवरी (आरएनएस)। किसान आंदोलन की आड़ में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा वाले क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक्टिविस्ट दिशा रवि ने ही किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट को एडिट किया था और उसे आगे भेजा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस टूलकिट का मकसद भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचना है। केस केवल टूलकिट के क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर आपराधिक साजिश, राजद्रोह और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की साइबर इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस पर हुई लाल किले हिंसा के साथ-साथ टूलकिट मामले की भी जांच कर रही है। दरअसल, दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की जांच के दौरान ग्रेटा थनबर्ग द्वारा ‘टूलकिट’ को अपलोड करने की बात का खुलासा हुआ था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। पुलिस को शक है कि ग्रेटा थनबर्ग ने जो टूलकिट डॉक्यूमेंट ट्वीट करने के बाद उसे डिलीट किया था, वो पोएटिक फॉर जस्टिस ग्रुप द्वारा तैयार किया गया होगा। हिंसा को लेकर ट्विटर पर माहौल बिगाडऩे के लिए पूरी ‘टूलकिट’ अपलोड की गई थी। यह ‘टूलकिट’ गूगल डॉक्यूमेंट में बनाई गई थी। चूंकि ‘टूलकिट’ के अंदर कुछ इंस्टाग्राम प्रोफाइल, ट्विटर अकाउंट और ईमेल आईडी भी दिए गए थे, इसलिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इन बसके बारे में और इनके डोमेन आईडी भी गूगल से मांगे हैं। दिल्ली पुलिस ‘टूलकिट’ की तफ्तीश कर रही है। साइबर सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है इस किट को क्रिएट व अपलोड करने वाला कौन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेलेंंटाइन डे पर 14 आत्मसर्मपित नक्सली प्रेमी जोड़ों का होगा विवाह
Next: फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.