Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बंगापानी में एक मकान जलकर खाक
  • पिथौरागढ़

बंगापानी में एक मकान जलकर खाक

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
02 (31)

पिथौरागढ़। बंगापानी के गांव में एक मकान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में परिवार के पांच लोगों की जान किसी तरह बच गई। घर में रखी नगदी, राशन और अन्य सामान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर रवाना हुई। बंगापानी के वल्थी गांव में सोमवार रात दिवान सिंह व उनके परिवार के पांच लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच घर में आग लग गई। सभी चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का हरसंभव प्रयत्न किया। लेकिन आग के सामने किसी का बस नहीं चला। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घर में रखी नगदी, राशन, कपड़े व अन्य सामान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व की टीम वल्थी को रवाना हुई। दिवान सिंह के मुताबिक लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ:  विधायक हरीश धामी ने पीड़ित बीपीएल परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सल्ट पहुंचे विधायक धामी को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को वल्थी गांव भेजा और पीडि़त परिवार तक कपड़े, राशन व नगदी पहुंचाई। उन्होंने राजस्व विभाग को शीघ्र क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के निर्देश दिए। कहा इस घटना में अपना सबकुछ खो चुके परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में युवाओं ने किया भंडारे का आयोजन
Next: पीपली के जंगलों में आग से तीन मवेशी जिंदा जले

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.