Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल पशु तस्करी मामला : सीबीआई ने अनुब्रत के खातों की जानकारी के लिए बैंक अधिकारियों को किया तलब
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

बंगाल पशु तस्करी मामला : सीबीआई ने अनुब्रत के खातों की जानकारी के लिए बैंक अधिकारियों को किया तलब

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। करोड़ों रुपये के पशु तस्करी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर और सूरी स्थित पब्लिक सेक्टर बैंकों के चार अधिकारियों को तलब किया। सीबीआई इन बैंक अधिकारियों से तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल, उनके रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के खातों को लेकर पूछताछ करेगी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इन ब्रांच के 17 बैंक खातों में पशु तस्करी घोटाले की आय ट्रांसफर किए जाने का संदेह है। इन बैंक के अधिकारियों को 17 बैंक खातों के विवरण के साथ सोमवार को निजाम पैलेस कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

अनुब्रत मंडल, उनकी दिवगंत पत्नी चोबी मंडल, उनकी बेटी सुकन्या मंडल और उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के पास 16.94 करोड़ रुपये की 17 फिक्स्ड डिपॉजिट पहले ही सीबीआई द्वारा जब्त कर ली गई है। सूत्रों ने कहा कि अब तक न तो मंडल और न ही इस संबंध में पूछताछ करने वाले अन्य लोग इन फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर कोई संतोषजनक जवाब दे पाए हैं।
पश्चिम बर्धवान जिले के आसनसोल में विशेष सुधार गृह के अधिकारियों ने सीबीआई की विशेष अदालत से अपील की है कि सुरक्षा आधार पर अगली सुनवाई में तृणमूल कांग्रेस बीरभूम जिलाध्यक्ष की वर्जुअल पेशी की अनुमति दी जाए।

मंडल को जब भी कोर्ट में पेश किया गया तो तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों और विपक्षी दलों के बीच नारेबाजी और जवाबी नारे लगे। सुधार गृह अधिकारियों का मानना है कि इससे शांति भंग होने की संभावना है, इसलिए मंडल को सुनवाई के लिए वर्जुअल पेशी की अनुमति दी जा सकती है।
ूबता दें, जब राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में एक ईएसआई अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस वक्त एक महिला ने उन पर चप्पल फेंक दी थी।
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती अनियमितता घोटाले के मामले में पिछली सुनवाई में चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी ने वर्चुअल पेशी दर्ज कराई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खौफनाक : लडक़ी ने बात करने से मना किया, तो युवक ने काट दिया गला
Next: राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड के दो शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.