Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल में पहले चरण में शाम 6 बजे तक पड़े 80 फीसदी वोट
  • राष्ट्रीय

बंगाल में पहले चरण में शाम 6 बजे तक पड़े 80 फीसदी वोट

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

कोलकाता, 27 मार्च (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 विधानसभा सीटों पर बंपर वोट पड़े। पहले चरण में 73 लाख से ज्यादा वोटर्स को 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण में शाम 6 बजे तक 79.79 फीसदी वोटरों ने पोलिंग बूथ जाकर वोट डाले। ओपिनियन पोल्स में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर बताई गई है, ऐसे में सबकी उत्सुकता यह जानने में है कि इतनी भारी तादाद में वोटरों के पोलिंग बूथ पर जुटने के पीछे का संदेश क्या है? इतनी भारी तादाद में वोटिंग से फायदा किसका होने वाला है? क्या ममता वापसी करेंगी या बीजेपी राज्य में ऐतिहासिक उलटफेर करने में कामयाब रहेगी?

ज्यादा वोटिंग प्रतिशत का मतलब सत्ताधारी दल के खिलाफ माहौल?
दरअसल आमतौर पर ज्यादा वोटिंग परसेंटेज को सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ जनमत के तौर पर देखा जाता है। कई बार यह थिअरी सही भी साबित हुई है। हालांकि बंगाल के मामले में यह थिअरी फिट नहीं बैठती और कई बार गलत साबित हुई है। बंगाल का तो आमतौर पर भारी संख्या में वोटिंग करने का रेकॉर्ड रहा है, फिर चाहे वह लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव। बात विधानसभा चुनावों की करें तो साल 1996 में बंगाल में 82.91 फीसदी वोटिंग हुई थी, मगर नतीजा सत्ताधारी सीपीएम के पक्ष में ही रहा। 2006 के विधानसभा चुनावों से पहले ममता ने बंगाल में अपने पैर जमाने की काफी कोशिश की, मगर वह सीपीएम की जड़ें नहीं हिला सकीं। उस साल विधानसभा चुनावों में 81.92 फीसदी वोटिंग हुई और फायदा सीपीएम को ही हुआ।

ममता ने पहले भी इस थिअरी को गलत साबित किया, मगर इस बार चुनौती अलग
साल 2011 में ममता ने वाम मोर्चे की 34 साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंका और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुईं। 2016 में उनके खिलाफ काफी माहौल बनाया गया, राज्य में 83.07 फीसदी वोटिंग हुई मगर यह इस बार भी सत्ताधारी दल (इस बार टीएमसी) के पक्ष में रही। इस बार के चुनाव हर बार से थोड़े अलग हैं और वह इसलिए क्योंकि इस बार सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ मुख्य मुकाबले में बीजेपी है जिसका 2016 के विधानसभा चुनावों तक राज्य में खुद के दम पर कोई खास जनाधार नहीं था। 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतकर बीजेपी का हौसला बुलंद है और वह इस बार ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल तक करने का दावा कर रही है।

दोनों पक्षों ने की जमकर वोटिंग, मगर फायदा किसे?
पिछले कई मौकों की तरह 80 फीसदी से ज्यादा वोटिंग पर्सेंटेज का फायदा सत्ताधारी पार्टी (टीएमसी) को ही मिलता दिख रहा है। इसके पीछे उन्होंने कई वजहें गिनाईं। एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में उन्होंने कहा, बढ़े वोटिंग पर्सेंटेज का सीधा सा मतलब है कि चुनाव में दोनों पक्षों ने जमकर वोट किया है। मगर इसका फायदा टीएमसी को मिलता दिख रहा है। उसकी वजह है कि तृणमूल के पास पार्टी को लेकर प्रतिबद्ध वोटर भारी तादाद में हैं और वे पार्टी को जिताने के लिए पोलिंग बूथ तक जरूर जाएंगे। जो कुछ टीएमसी से नाराज भी होंगे, वे भी निश्चित तौर पर पोलिंग बूथ तक तो आए ही हैं। क्योंकि अगर ऐसा न होता तो मतदान प्रतिशत काफी नीचे जाता और उस दशा में टीएमसी को सीधा नुकसान होता।

महिलाओं की चुप्पी में छिपा टीएमसी की जीत का रहस्य!
टीएमसी के हावी रहने की वजह यह भी है कि उसके पास महिलाओं का साथ अच्छी-खासी संख्या में है। मैंने कई ओपिनियन पोल्स देखे मगर उनमें टीएमसी की इस ताकत के बारे में कहीं बात नहीं हो रही है। ग्रामीण महिलाओं और ऐसे ही साइलेंट वोटर्स की राय को जाने बिना बंगाल चुनाव के नतीजों का अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता है। ऐसी महिलाओं का 60 : 40 के अनुपात में वोट ममता के पक्ष में जाता दिख रहा है, मगर इसकी चर्चा ओपिनियन पोल्स में नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी के टैंक में गिरा डेढ़ साल का मासूम, हायर सेंटर रेफर
Next: असम में शाम 6 बजे तक 72.14 फीसदी हुआ मतदान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.