Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कई राज्यों में बारिश की संभावना !
  • राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कई राज्यों में बारिश की संभावना !

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। मार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। देश के कई इलाकों में अब तापमान बढऩे लगे हैं। इसी बीच मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि कम दबाव का ये क्षेत्र श्रीलंका की तरफ बढ़ेगा। इसके बावजूद भी दक्षिणी और तटीय इलाकों में इसका असर दिख सकता है।
इसके बाद ये सिस्टम श्रीलंका और मन्नार की खाड़ी में आगे बढ़ सकता है। इसके चलते 12 और 13 मार्च के आसपास तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय भागों में कुछ बारिश हो सकती है। ये मौसमी सिस्टम भूमध्य रेखा के करीब है। लिहाजा कहा ये भी जा रहा है कि इसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखेगा।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है जो धीरे-धीरे पूर्व की तरफ आगे बढ़ रहा है। एक निम्न दबाव की रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कहा जा रहा है कि देश के पक्षिम इलाकों में अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में बढ़त देखी जा सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान देश के मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उधर राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। चित्तौडग़ढ़ के बेगू में सर्वाधिक 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं भीलवाड़ा के बिजोलिया में 2 सेंटीमीटर, कोटा के मंडला में 1 सेंटीमीटर, चूरू के सुजानगढ़ में एक सेंटीमीटर, नागौर के मकराना में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों को मिलेगा रेडियो टैग कार्ड
Next: मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा और हमें दलित भी छोड़ गए : मायावती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.