Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों को मिलेगा रेडियो टैग कार्ड
  • जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों को मिलेगा रेडियो टैग कार्ड

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)।  श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए इस वर्ष की तीर्थ यात्रा के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) के उपयोग का सुझाव दिया है। जम्मू संभागीय आयुक्त राघव लंगर ने संबंधित उपायुक्तों और संबंधित विभागों की बैठक में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसएएसबी के अतिरिक्त सीईओ ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बोर्ड ने इस साल तीर्थयात्रा के दौरान वाहनों और यात्रियों की आवाजाही पर नजऱ रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी टैग कार्ड जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा भगवती नगर में यात्री निवास, शौचालय परिसर और लंगर शेड के नवीकरण और साफ-सफाई का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त सीईओ, एसएएसबी ने बैठक में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि श्राइन बोर्ड द्वारा चंदरकोट में 3000 बिस्तरों वाले यात्री निवास का निर्माण किया गया है जो केंद्रशासित प्रदेश सरकार की तीर्थयात्रियों की क्षमता को बड़ा बढ़ावा देगा। कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा 2020 और 2021 प्रतीकात्मक आधार पर आयोजित की गई थी, इसलिए इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है।

इसी को ध्यान में रखते हुए संभागीय आयुक्त ने उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में आवास क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया। उपायुक्तों को अपने संबंधित जिलों में लंगर और भक्तों के आवास, वाहनों के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए निर्देश दिये गए हैं। उपायुक्तों को लंगर स्थलों पर सीसीटीवी, लाइटिंग और डीजल जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हौथी की गोलाबारी में छह बच्चों की मौत : सूत्र
Next: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कई राज्यों में बारिश की संभावना !

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.